एपेक्स हॉस्पिटल में प्रदेश के पहले वयस्क टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन
जयपुर. प्रदेश के पहले वयस्क टीकाकरण केंद्र की शुरूआत एपेक्स हॉस्पिटल में की गई। यहां एक ही छत के नीचे 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए चिकित्सा क्षेत्र में उपलब्ध सभी टीके उपलब्ध होंगे। इस अवसर पर आयोजित स्वास्थ्य वार्ता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. विपुल खंडेलवाल ने इस बात पर जोर दिया कि देश में संक्रामक रोगों के कारण बड़ी संख्या में मौतें होती हैं। इसलिए, राज्य में टीकाकरण केंद्र की स्थापना चिकित्सा क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगी। कार्यक्रम के दौरान डॉ. सचिन झावर, डॉ. शैलेश झावर, डॉ. अजयपाल सिंह, डॉ. अदिति मित्तल, डॉ. कुलदीप सिंह और अन्य चिकित्सा पेशेवरों ने सभा को संबोधित किया। उपस्थित चिकित्सा पेशेवरों ने टीकाकरण केंद्र से संबंधित विभिन्न जानकारी प्राप्त की।